20,000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दिनेशचंद दुबे पिता गंगाचरण दुबे 59 वर्ष निवासी नर्मदापुरम शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक मर्यादित सोहागपुर जिला नर्मदापुरम को ट्रैप किया

*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर एवं डीआईजी श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन मे भोपाल लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-
आवेदक – श्री कैलाश कुशवाह , तहसील सोहागपुर जिला नर्मदापुरम
आरोपी- श्री दिनेशचंद दुबे पिता गंगाचरण दुबे 59 वर्ष निवासी नर्मदापुरम शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक मर्यादित सोहागपुर जिला नर्मदापुरम।
ट्रैप दिनांक-8.1.2026
ट्रैप राशि -20000 रु (बीस हजार रु)
घटनास्थल=जिला सहकारी बैंक मर्यादित सोहागपुर जिला नर्मदापुरम
विवरण – आवेदक श्री कैलाश कुशवाह की शासकीय समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी की समिति आदिम जाती सहकारी समिति मर्यादित सोहागपुर के नाम से है. उसकी तथा उसके कर्मचारियों की वेतन तथा धान खरीदी की हम्माली के भुगतान के लिये जिला सहकारी बैंक मर्यादित सोहागपुर के शाखा प्रबंधक श्री दिनेशचंद दुबे प्रत्येक 1 लाख के भुगतान पर 10 प्रतिशत का कमीशन रिश्वत में मांग रहे हैं.अभी 2 लाख रूपये के लगभग का चेक हम्माली भुगतान का लगना है जिसमे दिनेशचंद दुबे 20000 रूपये रिश्वत मांग रहा की जा रही हैं।उक्त शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल श्री दुर्गेश राठौर को किया गया।शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर सही पाए जाने ट्रैप टीम का गठन किया गया।
लोकायुक्त भोपाल की टीम द्वारा आरोपी दिनेशचंद दुबे शाखा प्रबंधक को आवेदक से रिश्वत के 20000 रूपये लेते हुए बैंक में पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य- उप पुलिस अधीक्षक बी एम द्विवेदी,
निरीक्षक रजनी तिवारी,
प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी,
प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल,
आरक्षक मुकेश परमार ,
आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह



