मध्य प्रदेश
8 दिसंबर तक हर पुल की विस्तृत रिपोर्ट जमा करने के निर्देश*पुलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता:एमपीआरडीसी एमडी यादव का अधिकारियों को कड़ा निर्देश*

*पुलों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता:एमपीआरडीसी एमडी श्री यादव का अधिकारियों को कड़ा निर्देश*
*8 दिसंबर तक हर पुल की विस्तृत रिपोर्ट जमा करने के निर्देश*
प्रबंध संचालक एमपीआरडीसी भरत यादव द्वारा निगम के अधीन संधारित सभी पुलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। प्रबंध संचालक यादव ने बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी 08 दिसंबर तक निगम अंतर्गत संधारित प्रत्येक पुल का निरीक्षण कर जारी किये गए प्रमुख तकनीकी व सुरक्षा मानको के अनरूप जानकारी पूर्ण कर निर्धारित प्रारूप में स्थल के जियो-टैग फोटोग्राफ्स सहित अनिवार्य रूप से प्रेषित करें, ताकि पुलों की सुरक्षा और संरचनात्मक स्थिति का समय पर मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके।







