कृषि मंत्री कमल पटेल ने उज्जैन में चिमनगंज मंडी प्रांगण में भव्य कृषि मेले का आयोजन किया और कहा,किसान जैविक खेती का अधिक से अधिक उपयोग करें

किसान जैविक खेती का अधिक से अधिक उपयोग करें , प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय में नमो चौपाल का निर्माण होगा -कृषि मंत्री श्री पटेल

युवा उड़ान एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित चिमनगंज मंडी प्रांगण में भव्य कृषि मेले का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय में किसानों, ग्रामीणों एवं कृषि वैज्ञानिकों के सामूहिक चर्चा खेती से सम्बन्धित विचार-विमर्श के लिये नमो चौपाल का निर्माण किया जायेगा। जननी जन्म भूमि हम सबके लिये महान है। किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत खेती, जैविक खेती आदि की चर्चा के लिये कृषि मेलों का आयोजन किया जा रहा है। किसानों के हित में मंडियों का सुदृढ़ीकरण किया गया है।

कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा देश किसानों का देश है। पहले हमारे गांव पिछड़े थे और आज गांवों की तकदीर एवं दिशा बदली है और निरन्तर विकास के कार्य गांवों में किये जा रहे हैं। प्रत्येक गांव प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जोड़े गये हैं। कृषि मंत्री श्री पटेल ने शासन की कृषि से सम्बन्धित अनेक योजनाओं का विस्तार से जिक्र करते हुए किसानों से आव्हान किया कि वे अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लें। सरकार किसानों की चिन्ता करने वाली सरकार है। पहले कृषि विश्वविद्यालयों में प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती सम्बन्धित विषयों को पढ़ाया नहीं जाता था, परन्तु अब उन्हें निर्देशित किया है

कि वे इस सम्बन्ध में पढ़ाने का कार्य करें, ताकि हमारे किसान अधिक से अधिक प्राकृतिक एवं जैविक खेती कर सकें। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि किसान अधिक से अधिक जैविक खेती करें। सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने इस अवसर पर कहा कि मोटा अनाज का उपयोग अधिक से अधिक करें। मिक्स अनाज खाने में अधिक उपयोग करें, जैविक खेती करें, सरकार का यही विजन है। हमारे देश में योग दिवस को पूरी दुनिया ने अपनाया है। विधायक श्री पारस जैन ने कहा कि किसान जैविक खेती कर उत्पादन बढ़ायें। मंडियों की कायाकल्प सरकार के द्वारा कर दी गई है।
इस अवसर पर सर्वश्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, अनिल जैन कालूहेड़ा, सोनू गेहलोत, भारत सिंह बैस, विनोद शर्मा, कमल आंजना, नाहर सिंह पंवार, किसान आदि उपस्थित थे।
