विश्वविद्यालय अनुदान आयोग भारत सरकार के द्वारा महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार

भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश सरकार को
महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश के प्रबंधन द्वारा लगातार किए जा रहे विधि विरूद्ध कृत्यों सहित छात्र हित से खिलवाड़ करने व महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के नाम से वैदिक शब्द हटाकर महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन प्रक्रिया सहित भौतिक जाँच करने के संबंध में मध्य प्रदेश सरकार को मामले को देखने और उचित कार्रवाई करने हेतु पत्र जारी किया है।

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव प्रशासन अशोक कुमार चौहान द्वारा महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की धारा 3(एफ) के अंतर्गत सूचीबद्ध होने का उल्लेख किया जाता है तथा विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा उल्लेख किया जाता है कि महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश शासन निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग से संचालित नहीं है तो फिर मध्यप्रदेश में महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय संचालित किस निकाय, प्रयोजक निकाय तथा किस नियम से संचालित है, महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रदत्त उपाधियों एवं अंकसूचियों की मान्यता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं मध्यप्रदेश सरकार आखिर मौन क्यों है इतने गंभीर प्रकरण पर उच्च शिक्षा विभाग संज्ञान क्यों नहीं ले रहा है, क्या रुपया और रसूख नियमों को दरकिनार कर देता है।