RGPV ,दलित संघ सोहागपुर के कोषाध्यक्ष अशोक चैरसिया के विरूद्ध संपत्ति कुर्की की कार्यवाही हेतु गिरफ्तारी वारंट मा.न्यायालय द्वारा जारी
RGPV विश्वविद्यालय में प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को कब अपने मूल विभाग में भेजा जाएगा.
जब से आए हैं तभी से कुर्सी पर जमे हुए हैं जबकि राज भवन में शिकायत होने के बाद आदेश जारी किए हैं
परंतु क्यों रजिस्ट्रॉर मोहन सेन इनको बचाने में लगे हुए हैं
राज भवन के आदेशों का पालन क्यों नहीं हो रहा .
किसकी शै पर यहां पर अभी तक टिके हुए हैं
RGPV के कर्मचारी ही अब बताएं कि न्यायालय में जाने के बाद कितने दिन का स्टै होता है चलिए अब हम आपको वापस घोटाली की खबर पर ले चलते हैं
दिनांक 03.03.24 को राजीव गांधी प्रौघोगिकी विश्वविघालय के कुल सचिव डाॅ.मोहन सेन ने आरोपी 1. सुनील कुमार तत्कालीन कुलपति 2. आर.एस. राजपूत, तत्कालीन कुलसचिव 3. ऋषिकेश वर्मा, तत्कालीन वित्त नियत्रंक 4. कुमार मयंक 5. दलित संघ सोहागपुर एवं अन्य के विरूद्ध विश्वविघालय में विगत वर्षो में अनियमितता एवं अनाधिकृत रूप से आपराधिक षडयंत्र कर विश्वविघालय की राशि 19.48 करोड रूपये निजी खातों में अंतरित किये जाने की रिपोर्ट किये थे
जिस पर थाना गांधीनगर भोपाल में दर्ज प्रकरण की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ नगरीय भोपाल द्वारा एस.आई.टी. के साथ मिलकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पाये गये साक्ष्य एवं की गई कार्यवाही:-
प्रकरण की विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्य से आरोपी 1. सुनील कुमार गुप्ता तत्कालीन कुलपति आरजीपीव्ही, 2. कुमार मयंक तत्कालीन टास्क हेड आरबीएल बैंक, 3. रामकुमार रघुवंशी तत्कालीन शाखा प्रबंधक एक्सिस बैंक पिपरियाॅ, 4. सुनील रघुवंशी संयुक्त सचिव दलित संघ सोहागपुर, 5. हृषीकेश वर्मा तत्कालीन वित्त नियत्रंक आरजीपीवी, 6. श्रीमती सीमा वर्मा, 7. रोहित रघुवंशी, 8. नंदकिशोर रघुवंशी, 9. शिवम मैखुरी, 10. श्रीमती रश्मि मिश्रा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय चालान प्रस्तुत किया गया
और उसके उपरांत प्रकरण की विवेचना धारा 173(8) जा0फौ0 में जारी रखते हुए आरोपी रतन उमरे, सचिव दलित संघ सोहागपुर, आरोपी राकेश सिंह राजपूत, तत्कालीन कुलसचिव राजीव गांधी प्रौघोगिकी विश्वविघालय को पूर्व में गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।
आरोपी अशोक चैरसिया दलित संघ सोहागपुर का कोषाध्यक्ष है और दलित संघ सोहागपुर के खाते में राजीव गांधी प्रौघोगिकी विश्वविघालय के आरोपी अधिकारियों द्वारा 09 करोड 50 लाख रूपये स्थानांतरण किया गया था
और फिर दलित संघ सोहागपुर के कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चैरसिया एवं सचिव रतन उमरे द्वारा उपरोक्त राशि चेकों में हस्ताक्षर कर चेकों के माध्यम से आरोपी बैंक अधिकारियों से मिलकर नगद राशि का आहरण एवं अन्य खातों में हस्तांतरित किया गया है।
आरोपी अशोक चैरसिया घटना दिनांक से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप रहा है। आरोपी अशोक चैरसिया की गिरफ्तारी हेतु 5000/-रूपये का ईनाम उद्घोषणा पुलिस उपायुक्त जोन-04, नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा की गई है।
प्रकरण में आरोपी अशोक चैरसिया की संपत्ति की कुर्की कार्यवाही कराने हेतु माननीय विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के न्यायालय में आवेदन दिया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी अशोक चैरसिया के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।