संयुक्त संघर्ष मोर्चा की पांच मांगों के निराकरण करने का निर्देश

प्रदेश के 259 मंडिया एवं 350उप मंडियों के कर्मचारियों अधिकारियों की पांच मांगों का निराकरण करने के निर्देश माननीय कृषि मंत्री जी एवं प्रमुख सचिव श्री अनुराग जैन जी द्वारा ने
जारी किए उपरोक्त जानकारी देते हुए संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि आज हमारे संयुक्त संघर्ष मोर्चा प्रदेश संयोजक माननीय श्री फौजदार साहब, प्रदेश अध्यक्ष अंगिरा प्रसाद पांडे , नैन सिंह सोलंकी द्वारा;माननीय कृषि मंत्री जी एवं प्रमुख सचिव से मिलकर कर्मचारियों/ अधिकारियों की समस्या संबंध में चर्चा हुई जिसमें,1, सर्वप्रथम भावांतर योजना के लिए मंडी बोर्ड से लगभग 2000 करोड़ की राशि लेने संबंधी चर्चा हुई जिस पर माननीय मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा मंडी बोर्ड से कोई राशि नहीं दी जाएगी इस संबंध में त्वरित करवाई कर दी गई है।2, हमारे मंडी बोर्ड मंडी समिति, कर्मचारियों अधिकारियों को उच्च पद प्रभार संबंध में चर्चा हुई जिसमें सर्वप्रथम मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन से चर्चा हुई थी और उन्हीं के करण उच्च पद ki फाइल स्वीकृत होकर मंडी बोर्ड में आ गई है और इस पर शीघ्र कार्रवाई होगी,। 3 स्थाई कर्मचारियों की नियमितीकरण संबंध में माननीय प्रमुख सचिव एवं माननीय मंत्री जी से चर्चा हुई है जिसकी स्वीकृति के लिए शासन के पास भेज दिया है जैसे ही स्वीकृत होकर आएगी सभी स्थाई कर्मियों को नियमितीकरण की श्रेणी में तुरंत कर लिया जाएगा इस पर भी कार्रवाई की जा रही है। 4, aamelan अमेलन संबंधमें कार्रवाई शीघ्र ही मंत्री परिषद की कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा कैबिनेट में प्रस्ताव पास होते ही तुरंत लागू किया जाएगा। 5, हमारी बहुत सी मांग पदनाम संबंध में है जैसे की सचिवो को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक, चौकीदार/ चपरासी को कार्यालय सहायक, लेखापाल और दो स्टार/ तीन स्टार करना, सहायक निरीक्षक उप निरीक्षक मंडे निरीक्षक को ग्रेड के अनुसार जल्द ही दो-तीन स्टार करने संबंध में मंडी बोर्ड में बैठक लेकर कार्रवाई की जाएगी इसके अलावा वेतन विसंगति संबंध में भी इसकी त्रुटियां दूर की जाएगी। इस अवसर पर संघर्ष मोर्चा के सदस्य श्री रामवीर सिंह किरार और वीरेंद्र नरवरिया ने शासन प्रशासन माननीय कृषि मंत्री जी एवं माननीय प्रमुख सचिव जी का आभार व्यक्त किया
