संविधान दिवस के मौके पर संविधान दिवस मनाने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम अयोजित किया गया

आज संविधान दिवस के मौके पर संविधान दिवस मनाने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम अयोजित किया गया,जिसे भोपाल के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने सम्बोधित करते कहा की संविधान की रक्षा का काम बीजेपी ने किया कांग्रेस ने हमेशा संविधान क़ो खत्म करते हुए बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का अपमान किया… हम आज भी बाबा साहब के संविधान के हिसाब से चलते है.. वही विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा की सभी के पास संविधान की किताब होना चाहिए कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण संविधान में बदलाव किया…इस मौके पर प्रदेश बीजेपी संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा संविधान दिवस मनाने का नही जानने का है 6 दिसम्बर 1946 में संविधान बनाने की सोच भीमराव अम्बेडकर के मन में आई फिर कमेटी बनी और संविधान का निर्माण हुआ 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ.. पीएम मोदी के नेतृत्व में 2015 से संविधान दिवस मनाने की शुरुआत हुईं…अच्छी चीजों का संग्रह संविधान में किया गया संविधान की किताब देश का मार्गदर्शन करने वाला सदग्रंथ है जो हमें अपने अधिकारों से अवगत कराता है 106 बार बदले गये संविधान में 90 बार लोकतंत्र की हत्या की गई…