मध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के सुअवसर पर कुंजल वेलफेयर सोसायटी और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस कार्यक्रम नीलम पार्क भोपाल में आयोजन किया


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के सुअवसर पर कुंजल वेलफेयर सोसायटी और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस कार्यक्रम नीलम पार्क भोपाल में आयोजन किया गया।  यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का एक सामूहिक प्रयास था।

विश्व युवक केन्द्र, नई दिल्ली के सहयोग से इस वर्ष की थीम “सभी महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई” से प्रेरित यह पहल केवल उत्सव मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता, संवाद और सकारात्मक परिवर्तन की प्रक्रिया को मजबूत करने का प्रयास है।

कार्यक्रम में एनसीईआरटी के कृषि एवं पशुपालन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) असफा एम. यासीन ने उपस्थित महिलाओं को दो महत्वपूर्ण बातों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पहला, अपने बच्चों को किसी न किसी प्रकार का कौशल अवश्य सिखाएँ और उन्हें हुनरमंद बनाएँ, ताकि वे भविष्य में रोजगार देने वाले बन सकें। दूसरा, अपने बेटों को बचपन से ही महिलाओं का सम्मान करना सिखाएँ।

मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग के सचिव श्री सुरेश तोमर ने कहा कि आज भी महिलाएँ पुरुषों की तुलना में दोगुना और कई स्थानों पर तीन गुना अधिक कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को वास्तविक समानता तभी मिलेगी जब उनके हाथों में आर्थिक संसाधन होंगे। सामाजिक सशक्तिकरण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण भी अत्यंत आवश्यक है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 1 मार्च से 15 मार्च के दौरान विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और समुदायों में कला, गीत, रैली/कला जत्था, पोस्टर निर्माण, “मेरी रुचि का साहित्य”, संवाद तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और उनके अधिकारों के प्रति समाज को संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज कुंजल वेलफेयर सोसायटी एवं अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सामाजिक भागीदारी को समर्पित कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायी गीतों के माध्यम से हुई, जिनके द्वारा महिलाओं के अधिकार, आत्मविश्वास और सामाजिक समानता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

एडवा की साथी अरुणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। एडवा की राज्य महासचिव प्रीति ने अपने उद्बोधन से महिलाओं में जोश और उत्साह का संचार किया। कुंजल वेलफेयर सोसायटी की ओर से प्रभा गौर ने कार्यक्रम की परिकल्पना और उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित महिलाओं और जनसमुदाय को “मैं हूँ क्योंकि हम हैं” की भावना को जागृत करते हुए ‘मैं’ से ‘हम’ की ओर बढ़ने, मिलकर चलने और कठिनाइयों का सामूहिक रूप से सामना करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान रचनात्मक गतिविधियाँ, खेलकूद, संवाद और सामुदायिक सहभागिता ने पूरे आयोजन को अत्यंत प्रभावी बनाया। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने अपने हक और अधिकारों की मांग करते हुए रैली निकाली, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर विजया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन में पुलिस और प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री आर. एन. पाटिल, शैलेश कुमार, एडवा की वरिष्ठ साथी संध्या शैली, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के राज्य सचिव दीपक पासवान,सोनू नौनेरिया, अभिषेक अहिरवार अन्य साथी शामिल हुए साथी ही राहुल, राखी, धीरेन्द्र, शिव, मीनल सहित अनेक संगठनों के साथियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button