मंडी कर्मचारियों अधिकारियों का विरोध जारी

प्रदेश के समस्त मंडी कर्मचारियों अधिकारियों का आज चौथे दिन भी काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहा उपरोक्त जानकारी देते हुए संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मंडी बोर्ड को विवश कर 1500 करोड़ के लोन लेने के दबाव में आज भी लगातार चौथे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध किया गया है और सरकार से सभी कर्मचारी, अधिकारी निवेदन किया है कि अपने फैसले पर पुनर्विचार करें आप अन्य चाहे जितनी भी योजना चला लीजिए लेकिन उसके लिए मंडी बोर्ड को टारगेट ना करें आप योजना चलाएं अच्छी बात है लेकिन किसी भी योजना को चलाने के लिए किसी भी विभाग पर मंडी बोर्ड पर आर्थिक रूप से भार डालना कहां तक उचित है इससे तो मंडी बोर्ड दिवालीया हो जाएगा और प्रदेश की मंडिया में भी कामकाज अवरोध हो जाएगा जिसके कारण किसान, हम्माल, व्यापारी, कर्मचारी अधिकारी सभी रोजगार से वंचित हो जाएंगे इसलिए सबसे पहले सरकार लोन लेने के पहले गारंटी दे कि हम लोन हम भरेंगे, उसका ब्याज भी हम भरेंगे और जब तक भावांतर योजना चलती रहेगी तब तक मंडी शुल्क दो प्रतिशत किया जाए उपरोक्त सभी मांगों की गारंटी लिखित में चाहिए संयुक्त मोर्चा के संयोजक फौजदार जी ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा प्रांतीय अध्यक्ष अंगिरा प्रसाद पांडे का कहना है 29 तारीख को भोपाल में गेट मीटिंग कर आंदोलन जारी रहेगा जब तक हमारी मांगे नहीं मानी नहीं जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा हमारे यह संघर्ष प्रदेश के लाखों लाखों किसानों ,व्यापारी हम्मल तुलावती का जीवन बचाने का भी संघर्ष है लक्ष्य है क्योंकि सभी एक दूसरे पर आश्रित है बुरहानपुर में लगातार चौथे दिन काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया इस अवसर पर मंडी कर्मचारी श्री मनीष गंगराड़े ,मोहन कीर्तन, उल्लास पटेल, सदानंद कापसे, श्रीकांत गंगराड़े, समाधान सिसोदिया, सुनील भाई, प्रभाकर तायडे सभी ने नारे लगाते हुए कहा कि कर्मचारी एकता जिंदाबाद हम सब एक है हमारी मांगे पूरी करो मंडी बोर्ड को बचाओ बचाओ बचाओ भारत माता की जय जय कारा लगे




