प्रशासनिक सर्जरी में किसका हाथ क्यों कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर पद से हटाया गया, बड़ा सवाल??

प्रशासनिक फेरबदल में दो दिन पहले भोपाल कलेक्टर से हटाए गए अविनाश लवानिया को पूर्व की पदस्थापना के स्थान पर तीसरे दिन फिर बदल दी गई. दो दिन पहले जिन कौशलेंद्र विक्रम सिंह की पदस्थापना की गई थी उनके स्थान पर आशीष सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
राज्य शासन ने आज चार पदस्थापना आदेश जारी किए हैं जिनमें भोपाल कलेक्टर पद से हटाए गए अविनाश लवानिया को 2 दिन में दूसरी और भोपाल कलेक्टर बनाएंगे कौशलेंद्र विक्रम सिंह को 2 दिन मैं ही नई पदस्थापना दी गई है. अविनाश लवानिया को भोपाल कलेक्टर से हटाकर प्रबंध संचालक जल निगम बनाया गया था लेकिन आज उनकी नई पदस्थापना के रूप में प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है. गौरतलब है कि लवानिया 3 साल पूर्व जून 2020 में भोपाल कलेक्टर बनाए गए थे. लवानिया मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के नजदीकी रिश्तेदार हैं.
जिन्हें कलेक्टर बनाया था पर्यटन निगम के एमडी होंगे
शासन ने 2 दिन पहले मुख्यमंत्री के अवर सचिव कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया था लेकिन उन्हें तीसरे ही दिन मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक बना दिए गए हैं. उनके स्थान पर अब आशीष सिंह भोपाल के नए कलेक्टर होंगे. आशीष सिंह प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम थे. संचालक जल निगम बनाए गए अविनाश लवानिया की पदस्थापना बदले जाने के बाद अब एस विश्वनाथन को यह जिम्मेदारी दी गई हैं. अभी तक प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम थे.
