लोकायुक्त ग्वालियर की करवाई, जाति प्रमाण पत्र के नाम पर 2000 रिश्वत की मांग कर रहा था आरोपी राकेश जैन राजस्व निरीक्षक राजस्व व्रत मृगपुरा मुरैना, 1000 रिश्वत लेते हुआ ट्रैप

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक :- श्री संतोष सिंह कुशवाहा श्री पिता रामहेत कुशवाहा, व्यवसाय – किसान , उम्र 33 वर्ष ,निवासी गोपियापुरा जिला मुरैना मध्य प्रदेश
आरोपी :- श्री राकेश जैन पिता श्री स्व0 श्री राजेंद्र जैन,उम्र 57 वर्ष,वर्तमान पदस्थापना- राजस्व निरीक्षक राजस्व व्रत मृगपुरा मुरैना एवं निवासी 2/248 रामनगर मुरैना म.प्र.
रिश्वत राशि- 20,00/-
विवरण :- आवेदक श्री संतोष सिंह कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 18/02/2026 को आवेदन किया कि मेरे तीन पुत्रों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में 2000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी 500/- रुपए आवेदक से ले लिए गए है,
दिनांक 19/02/2026 को शिकायत का सत्यापन ,मांग वार्ता के दौरान 500/- रु.आरोपी राकेश जैन ने आवेदक से और ले लिए तथा शेष बचे 1000/- रुपए दिनांक 24/02/2026 को आवेदक से रिश्वत राशि लेना तय हुआ।आज दिनांक को अनुविगीय अधिकारी राजस्व कार्यालय मुरैना में शेष रिश्वत राशि 1000/रुपए लेते हुए आरोपी राकेश जैन को अनुविगीय अधिकारी राजस्व कार्यालय के द्वितीय तल पर राजस्व निरीक्षक कक्ष मुरैना में रंगे हाथों पकड़ा गया ।
आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( शशोधित अधिनियम 2018)के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल – डीएसपी विनोद सिंह ,निरीक्षक बलराम राजावत, निरीक्षक श्री मति अंजली शर्मा ,प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमंत शर्मा,मनोज कुशवाहा, बलवीर,आरक्षक गण– राजेंद्र सिंह, विनोद शाक्य,राजीव तिवारी ,रवि सिंह,अंकेश शर्मा और वाहन चालक विशंभर सिंह।
regards



