भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रवास के दौरान बुधवार को उज्जैन पहुंचे जहाँ भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की और भृर्तहरि गुफा पहुंच कर भगवान और गादी के दर्शन किए। महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा ने संपन्न करवायी। पूजन में बालयोगी उमेशनाथ पीर योगी रामनाथ महाराज, गादीपति भर्तहरि गुफा उज्जैन सम्मिलित हुए। पूजन उपरांत महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी-पुरोहितो द्वारा नंदीमंडपम में स्वस्तिवाचन किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदौर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने आए हैं।

इंदौर पहुंचने के तत्काल बाद ही वह हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। जहां नागझिरी स्थित हेलीपैड पर स्थानीय भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी कर स्वागत किया। यहां से वे सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की ओर गर्भ गृह में जाकर बाबा महाकाल का गाय के दूध, धी और शहद से भगवान का पंचामृत अभिषेक किया। इस दौरान महाकाल प्रबंध समिति द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भगवान महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री गढ़कालिका स्थित भृर्तहरि गुफा पहुंचे। जहां 151 बटुको द्वारा मंत्रोचार के साथ उनका स्वागत किया गया। यहीं पर मुख्यमंत्री ने अपने वजन के बराबर गौशाला में गौ माता को गुड़ खिलाया और भगवान गोरक्षनाथ, राजा भृर्तहरि और गोपीचंद महाराज एवं गादी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान भर्तृहरि गुफ़ा के पीर महंत रामनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रुद्राक्ष की माला और त्रिशूल भेंट कर सम्मान किया गया।