भोपाल लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई श्रीमती अर्शी खान पति ज़ाहिद खान , आलोक कॉलोनी बैरसिया रोड.पद – चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ,कार्यभार सहायक स्थापना, शाखा लोक निर्माण विभाग विदुयत यंत्रिकी संभाग क्रमांक 1 भोपाल को राशि -2500 लेते ट्रैप किया

भोपाल ,
पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के निर्देश पर एवं श्री मनोज कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त संगठन भोपाल के मार्गदर्शन में,भोपाल लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-
आवेदक – श्री कार्तिकचंद्र सरकार जाटखेडी रोड भोपाल
आरोपिया = श्रीमती अर्शी खान पति ज़ाहिद खान , आलोक कॉलोनी बैरसिया रोड.
पद – चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ,कार्यभार सहायक स्थापना, शाखा लोक निर्माण विभाग विदुयत यंत्रिकी संभाग क्रमांक 1 भोपाल ।
घटना दिनांक-9-3-2026
ट्रैप राशि -2500 रु (दो हजार पांच सौ रु)
घटनास्थल- कार्यालय लोक निर्माण विभाग विद्युत् यंत्रिकी उप संभाग 1 भोपाल ,
विवरण – आवेदक श्री कार्तिकचंद्र सरकार लोक निर्माण विभाग संभाग- 1, मे वायरमेन के पद पर कार्यरत है. अगस्त 2026 मे उनकी सेवनिवृत्त होना है. उनके सेवानिवृत्त के प्रकरण को बनाने तथा शासन से मिलने वाले भुगतानो के एवज मे कार्यालय की स्थापना शाखा मे कार्यरत, श्रीमती अर्शी खान के द्वारा आवेदक से 6000 रुपयों की रिश्वत की मांग की गयी थी. जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल श्री दुर्गेश राठौर को किया। शिकायत सत्यापन उपरांत सही पाए जाने पर आज दिनांक 9/3/2026 को आरोपिया श्रीमती अर्शी खान को अपने कार्यालय के सामने आवेदक से ₹2500 रुपयों की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया ।
आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य-
निरीक्षक रजनी तिवारी,
निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले
प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी,
प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल,
प्रधान आरक्षक नेहा परदेसी
आरक्षक मुकेश परमार ,
आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह



