अपराधमध्य प्रदेश

लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप करवाई 90,000 की रिश्वत लेते,बालकुमार जैन, सहायक यंत्री/अतिरिक्त प्रभार कार्यपालन अधिकारी एवं श्री धीरेन्द्र कुमार नीमा, उपयंत्री, / प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत एवं यांत्रिकी संभा इंदौर को रिश्वत लेते हुये ट्रेप किया



महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर श्री बालकुमार जैन, सहायक यंत्री/अतिरिक्त प्रभार कार्यपालन अधिकारी एवं श्री धीरेन्द्र कुमार नीमा, उपयंत्री, / प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत एवं यांत्रिकी संभा इंदौर को रिश्वत लेते हुये ट्रेप किया गया

आवेदक श्री राघवेन्द्र सिंह गुर्जर पित्ता श्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर, लायजनिंग मैनेजर, सांई एसोसियट, डी.डी. नगर, गोले का मंदिर ग्वालियर निवासी रामनगर, आर्दशपुरम डी.डी. नगर ग्वालियर

आरोपी 1

श्री बालकुमार जैन पिता स्व. श्री प्रकाशचंद जैन, सहायक यंत्री/प्रभारी कार्यपालन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग इंदौर निवासी-297 श्री मंगल नगर, बिचौली मर्दाना के पास इंदौर

आरोपी 2

श्री धीरेन्द्र कुमार नीमा पिता स्व. श्री मदनगोपाल मीना उपयंत्री/प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत एवं यात्रिकी संभाग इंदौर निवासी-62/2 गोकुल नगर, कनाडिया रोड बायपास इंदौर

रिश्वत राशि-

90,000/-

विवरणः-

आवेदक ग्वालियर का मूल निवासी है तथा ओम एंटरप्राइज़, डी.डी. नगर, गोले का मंदिर ग्वालियर में लायजनिंग मैनेजर का कार्य करता है। आवेदक की फर्म ने राउ से बामपुरा तक इलेक्ट्रीक सि‌टिंग का कार्य 20,00,000/- रू. में सितम्बर 2025 में लिया था। आवेदक की फर्म द्वारा उक्त कार्य एक माह में पूर्ण कर दिया था। आवेदक की फर्म द्वारा किये गये कार्य का जीएसटी सहित 17,00,000/- रू. का भुगतान होना था। जिसके लिये आरोपी 1 श्री बालकुमार जैन, सहायक यंत्री/प्रभारी कार्यपालन अधिकारी एवं आरोपी 2 श्री धीरेन्द्र कुमार नीमा उपयंत्री / प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग इंदौर द्वारा आवेदक से राशि का भुगतान किये जाने के एवज में आरोपी 1 बालकुमार जैन द्वारा 4 प्रतिशत के मान से 60,000/- रू. एवं आरोपी-2 श्री धीरेन्द्र कुमार नीमा द्वारा 2 प्रतिशत के मान से 30,000/- रू. इस प्रकार कुल 90,000/- रू. रिश्वत की मांग की जा रही थी।

आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 07.04.2026 को ट्रैपदल का गठन किया गया।

आरोपी 1 बालकुमार जैन को आवेदक से 60,000/- रू. एवं आरोपी-2 श्री धीरेन्द्र कुमार नीमा को 30,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रैपदल

कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आशीष शुक्ला, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री शिवप्रकाश पाराशर, श्री आदित्य भदौरिया, आरक्षक आशीष आर्य, शैलेन्द्र सिंह बघेल एवं आरक्षक श्रीकष्णा अहिरवार

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button