श्रमिक विरोधी है वन विकास निगम के एमडी का आदेश।

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने वन विकास निगम के प्रबंध संचालक द्वारा जारी किए गए आदेश को श्रमिक विरोधी बताते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग करी है कि वन विकास निगम के प्रबंध संचालक के श्रमिक विरोधी आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि मध्य प्रदेश वन विकास निगम के प्रबंध संचालक एच यू खान ने आदेश जारी करके विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं

कि 240 दिवस से ज्यादा दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को सेवा में न रखा जाए जबकि वन विकास निगम में वर्षों से श्रमिक लगातार सेवारत हैं वन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्रम अधिनियमों का उल्लंघन कर रहे हैं वन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्रम अधिनियम का पालन करने से बचना चाहते हैं श्रम अधिनियमों में स्पष्ट प्रावधान है कि 240 दिवस की सेवा करने के बाद दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को स्थाई वर्गीकृत का लाभ दिया जाए प्रबंध संचालक के श्रमिक विरोधी आदेश के तहत यदि वन विकास निगम के किसी भी श्रमिक की सेवा समाप्त की गई तो मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच श्रमिकों के हित में संघर्ष करेगा तथा प्रबंध संचालक द्वारा जारी किए गए आदेश को निरस्त करने की सरकार से मांग करेगा।
अशोक पांडेय