मध्य प्रदेश

संयुक्त शिक्षा मोर्चा महागठबंधन का गठन,भर्ती पश्चात अव्यवहारिक TET परीक्षा रद्द कर प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा गणना पर आंदोलन हेतु अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का महा आंदोलन होगा


मप्र के अध्यापक संगठनों की संयुक्त बैठक दिनांक 29 मार्च 2026 को गाँधी भवन भोपाल में आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रदेश अध्यक्षों की सहभागिता व समर्थन से प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा गणना व TET परीक्षा निरस्त करवाने सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों का पक्ष रखने हेतु सामुहिक संघर्ष के लिए 

प्रदेश स्तरीय चरणबद्ध आंदोलन पर सर्वसम्मति बनी है, उपरोक्त जानकारी देते हुए मोर्चा के सदस्य ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि जिसमें 8 अप्रैल 2026 को जिला स्तर पर धरना, 11 अप्रैल को ब्लाक स्तर पर धरना एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन, 18 अप्रैल को भोपाल स्तर पर सामुहिक धरना प्रदर्शन पर सहमति बनाई गई*। इसमें शामिल संगठन श्रीमती शिल्पी सिवान प्रदेश अध्यक्ष आजाद अध्यापक संघ,मनोहर दूबे प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय शिक्षक संघ,जगदीश यादव प्रदेश अध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ, राकेश दूबे प्रदेश अध्यक्ष शासकीय शिक्षक संगठन, भरत पटेल प्रदेश अध्यक्ष आजाद अध्यापक शिक्षक संघ,राकेश नायक प्रदेश अध्यक्ष राज्य शिक्षक कांग्रेस,, शालिगराम चौधरी प्रदेश अध्यक्ष राज्य अध्यापक संघ,परमानंद डेहरिया प्रदेश अध्यक्ष NMOPS, डीके सिंगोर प्रदेश अध्यक्ष ट्रायबल वेलफेयर एसोसिएशन,राकेश पटेल प्रदेश अध्यक्ष गुरुजी शिक्षक संघ, रमाशंकर पांडे प्रदेश अध्यक्ष नवीन शिक्षक गुरुजी संघ, विनोद राठौर महासचिव व पवन खरे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष PMUMS, राजिक कुरैशी प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश शिक्षक अध्यापक  संघ,वीरेंद्र पटेल, भरत भार्गव प्रदेश अध्यक्ष अध्यापक अधिकार संघ, महेश भादे प्रदेश अध्यक्ष अध्यापक संघर्ष समिति, राजा भैय्या गुर्जर प्रदेश अध्यक्ष क्रांतिकारी जनशिक्षक मोर्चा , दिनेश पटेल, रमेश पाटिल, अरविंद दिक्षित, अनिल मिश्रा, विकास चौहान,अवनीश श्रीवास्तव,सुरेश दांगी, गोविंद बिसेन,जितेन्द्र शाक्य,धर्मेंद्र बैरागी,परसराम कापडिया सहित सैंकडों संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहें। साहित्य शिक्षा मोर्चा के संगठन को मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने सहयोग समर्थन दिया और कहा कि कर्मचारी हित में हम आपके साथ में हैं कार्यक्रम का संचालन उपेंद्र कौशल ने किया।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button