बाग सेवनीया थाने के पास गंभीर हालत में जख्मी हालत में एक बुजुर्ग महिला सड़क पर मिली आसपास के रहवासियों ने चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर समिति को फोन पर घटना की सूचना

भोपाल। बीती दरमियानी रात अज्ञात कार जख्मी हालत में एक बुजुर्ग महिला को बागसेबनिया थाने के पास गंभीर हालत में सड़क पर फेंक कर निकल गई। आसपास के रहवासियों ने चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर समिति को फोन पर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही संस्था के श्री मोहन सोनी और पारस ने मौके पर पहुंचकर पुलिस के सहयोग से महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया।
दयनीय हालत में मिली महिला
हमीदिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार और जांच के बाद डॉक्टरो ने बताया कि बुजुर्ग महिला के सीने में स्टेपलर की पिन लगाई गई है। जिसके चलते उसका काफी खून बह चुका था।
नहीं हो सकती पहचान
बेसुध हालत में w महिला ने बताया कि वह सीहोर जिले में सलकनपुर निवासी है। उसके हाथ पर भगवती नाम गुदा हुआ पाया गया। संस्था के वालंटियर पुलिस के सहयोग से महिला के परिवार की तलाश कर रहे हैं।



