⚡सी ए पी टी भोपल में अभियोजन अधिकारियों का रिफ्रेशर कोर्स का 7 वा बैच प्रारम्भ -⚡

सी ए पी टी भोपल में अभियोजन अधिकारियों का रिफ्रेशर कोर्स का 7 वा बैच प्रारम्भ
जनसम्पर्क अधिकारी एडीपीओ मनोज त्रिपाठी ने बताया कि उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय अशोक कुमार पांडेय पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग का आगमन हुआ ।
उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में संविधान की प्रस्तावना पर उनके चिंतन को अभिव्यक्त किया और बताया कि प्रस्तावना को भारत के लोग अर्थात हम नागरिकों ने आत्मार्पित किया है पर हम स्वतंत्रता के लिए तो चिंतित है परंतु उस पर लगाए गए प्रतिबंधों के प्रति हमारी सतर्कता देखने को कम ही मिलती है । स्वयं के अधिकारों के प्रति सजगता के साथ साथ अन्य के अधिकारों का अतिक्रमण न हो इस पर उन्होंने जोर दिया ।राज्य के दायित्व के साथ साथ नागरिकों का दायित्व भी महत्वपूर्ण है इस पर चिंतन को आवश्यक बताया ।
उन्होंने अपने उद्गार में संविधान को एक ऐसा फाउंटेन बताया जिससे सभी विधि एवं नागरिक अधिकार अभिसिंचित होते है ।उन्होंने अभियोजन अधिकारियों के लिए चलाए जा रहे रिफ्रेशर कोर्स को मील का पत्थर बताया और अपनी शुभकामनाएं ज्ञापित की।
इसी अवसर पर आदरणीय संचालक महोदय श्री बी एल प्रजापति जी के द्वारा सभी अभियोजन अधिकारियों को न्यायिक अधिकारियों के समान ही सतत प्रशिक्षण की अपनी प्रतिबद्धता को बताया और अभियोजन के लिए किए जा रहे संचालनालय के कार्यों की जानकारी दी और अभियोजन अधिकारियों को ट्रेनिंग में प्रदान किए जा रहे विषय को तात्कालिक समय की आवश्यकता बताया ।
मंच का संचालन मनीष शर्मा ए डी पी ओ के द्वारा किया गया । उक्त अवसर पर माननीय संचालक श्री बी एल प्रजापति,सहायक संचालक महेंद्र सिंह गौतम,ट्रेनिंग हेड एवं सहायक संचालक श्री अभिषेक बुंदेला,श्री राजगौरव तिवारी सहायक संचालक (अपील) एवं आशीष दुबे ए डी पी ओ, बिहारी बघेल ए डी पी ओ सहित अभियोजन संचालनालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



