मध्य प्रदेश
1998 बैच के IAS अधिकारी निकुंज कुमार श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग पदस्थ किया

सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1998 बैच के IAS अधिकारी निकुंज कुमार श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग पदस्थ किया है। उनके पास वर्तमान दायित्वों, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, प्रमुख सचिव राजस्व विभाग और राहत और पुनर्वास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
एक अन्य आदेश के अनुसार नीलमणि अग्निहोत्री, राप्रसे (आर आर 2012) क्षेत्रीय प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम, सतना को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अपर कलेक्टर, जिला पांडुर्णा के पद पर पदस्थ किया जाता है।
