
उप सचिव डीके नागेंद्र के द्वारा एक पत्र जारी किया है जिसमें शिवराज कैबिनेट की बैठक 30- नवंबर-2023 को मंत्रालय बुलाई गई है। ये इस कार्यकाल की संभवतया अंतिम बैठक हो सकती है। सूत्रो के हवाले से खबर है कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को विदाई दी जाएगी। बैंस की सेवावृद्धि खत्म हो रही है। इसके बाद उनका कार्यकाल नही बढ़ाए जाने के संकेत भी मिल चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि अनुपम राजन/वीरा राणा को अगला मुख्य सचिव बनाया जा सकता है,