4 एमपी बालिका बटालियन एनसीसी की कनिष्क एवं वरिष्ठ स्कंध की कैडेट्स का दस दिवसीय सीएटीसी कैंप – XI (01 Sep. से 10 Sep. 2026) आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, आशाराम चौक, भोपाल में आयोजित किया

4 एमपी बालिका बटालियन एनसीसी की कनिष्क एवं वरिष्ठ स्कंध की कैडेट्स का दस दिवसीय सीएटीसी कैंप – XI (01 Sep. से 10 Sep. 2026) आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, आशाराम चौक, भोपाल में आयोजित किया जा रहा हैं। आज दिनांक 02/09/2026 को कैंप कमांडेंट कर्नल तनवीर कौर के द्वारा उद्घाटन भाषण के साथ एनसीसी कैडेट्स को सम्बोधित किया गया। सभी कैडेट्स का स्वागत करते हुए कैंप के दौरान अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कैडेट्स को कैंप के नियमों एवं विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया। एनसीसी कैडेट्स को मेहनत करने तथा अपनी प्रतिभा को निखारनें एवं प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। यह उद्घाटन समारोह 4 एमपी बालिका बटालियन एनसीसी के सभी अधिकारिओं, पीआई स्टॉफ, एएनओ, सीटीओ तथा जीसीआई के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अनुशासन, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत एवं सामूहिक तस्वीर के साथ हुआ। गणतंत्र दिवस शिविर की विभिन्न गतिविधियों जैसे फायरिंग, ड्रिल, बेस्ट कैडेट के चयन की प्रक्रिया भी विभिन्न अधिकारिओं की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कैंप की गतिविधियों में योगा, पी.टी, ड्रिल, मैप रीडिंग की कक्षाएं आयोजित की गयी साथ ही स्लोगन प्रतियोगिता एवं 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।




