मध्य प्रदेश

आयुक्त सह प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम जी के निर्देश पर करही मंडी में सोमवार से नीलामी कार्य प्रारंभ


करही कुमार पुरुषोत्तम जी मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के आयुक्त सह प्रबंध संचालक के निर्देश पर कृषि उपज मंडी समिति करही जिला खरगोन का नीलामी कार्य सोमवार से प्रारंभ किया जाएगा,

उपरोक्त जानकारी देते हुए मंडी सचिव ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि खरीफ सीजन वर्ष प्रारंभ होने में से मुख्य मंडी प्रांगण करही में क्रय विक्रय प्रारंभ किए जाने हेतु व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई बैठक में समस्त व्यापारियों से चर्चा अनुसार मुख्य मंडी प्रांगण में कपास, अनाज, तिलहन की नीलामी का मुहूर्त दिनांक 7 सितंबर 2026 सोमवार प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ किए जाने पर चर्चा निर्णय लिया गया। अतः क्षेत्र के समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि नवीन खरीफ विपणन सीजन प्रारंभ होने से अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मुख्य मंडी प्रांगण करही में लेकर आए तथा उचित मूल्य सहि तोल एवं नगद भुगतान प्राप्त करें साथ ही साथ मंडी सचिव ने सभी किसान बंधुओ से अनुरोध किया है कि आप अपना उपज सीधे मंडी में बेचे इधर-उधर ना विक्रय कीजिए क्योंकि मंडी के बाहर अज्ञात व्यक्ति माल खरीद कर ले जाते हैं फिर आपकी उपज का मूल्य देने में आना-कानी करते हैं इसलिए अपनी उपज मंडी में ही बेचकर सुरक्षित रहे इस अवसर पर व्यापारी संघ द्वारा मंडी सचिव ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित का पुष्पहार से स्वागत कर मिठाई खिलाकर अभिवादन किया।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button