अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चे द्वारा 7 सितंबर से की जाने वाली हड़ताल को स्थगित किया

माननीय महापौर महोदया जी द्वारा अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा को अटल भवन नगर निगम मुख्यालय चर्चा हेतु आमंत्रित किया गया था,बैठक श्री साबिर ख़ान जी, चैन सिंह चौहान, महावीर सिंह जी के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चे द्वारा विगत 10 अगस्त को दिए गए मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा की गई।
कर्मचारीयों की निगम स्तर की सभी मांगों को 15 दिवस में पूरी करने की व शासन स्तर की सभी मांगों को संकल्प पारित कर शासन को प्रेषित करने की लिखित जवाबदारी निगम प्रशासन द्वारा ली गई।
संयुक्त मोर्चे के सभी सदस्यों द्वारा इस बैठक में अपने विचार रखे गए व सौहाद्रपूर्ण माहौल में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्व श्री इरफ़ान अलताफ जी, अब्दुल हसीब सच्चे जी,श्याम लाल मेना जी, नवल गोरे जी,अमर दीप बिट्टू, मोहम्मद मुशीर,रीतेश मेना,राजेश लोहट, दिनेश करोसिया, सोनू डागर, डी के.चौकसे, सलमान खान,बिलाल खान,अदनान एहमद नीरज गोर अफजल नवाज समस्त संयुक्त मोर्चे के सदस्य उपस्थित रहै।




