शिक्षकों ने ई अटेंडेंस लगाई और मेसेज आया अनुपस्थित का

शिक्षकों ने ई अटेंडेंस लगाई और मेसेज आया अनुपस्थित का
उपरोक्त जानकारी देते हुए कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि शिक्षक दिवस पर आज बुरहानपुर जिले के समस्त शिक्षिका शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध किया एवं सरकार से सहानुभूति पूर्वक शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त करने की मांग की गई संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशफाक खान जिला संयोजक धर्मेंद्र चौकसे राजेश साल्वेअनिल बाविस्कर राजेश पाटील नेपानगर बृजेश राठौर अनिल सातों श्रीमती कल्पना पवार बाथम मैडम
ने बताया की हम सरकार के विरोधी नहीं है हम व्यवस्था की विरोधी है इस प्रकार की व्यवस्था लागू कर हमको हैरान परेशान ना करें शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों को मानसिक परेशान किया गया
जहाँ शिक्षक दिवस के दिन शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है, माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भोपाल में शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है वहीं राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शिक्षकों के मोबाईल पर मेसेज आ रहा है आपके द्वारा दिनांक 05/09/2026 को हमारे शिक्षक एप्प में उपस्थिति दर्ज नहीं की गई है। अनुपस्थित। – स्कूल शिक्षा विभाग, (म.प्र.
जबकि शिक्षक शाला में उपस्तिथ थे और विधिवत ऐप पर अटेडेन्स भी लगाई है l फिर शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को इस प्रकार मेसेज करने का क्या औचित्य है l
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के साथ इस प्रकार मानसिक प्रताड़ना क्या उचित है, शिक्षकों ने मांग की है कि इसकी जाँच की
जावे और दोषी पर कार्यवाही की जावे l
शिक्षक दिवस पर यह शिक्षकों का अपमान है





