कैंप कमांडेंट कर्नल तनवीर कौर के मार्गदर्शन में 4 एमपी बालिका बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित सीएटीसी कैंप- XI आयोजित किया जा रहा

कैंप कमांडेंट कर्नल तनवीर कौर के मार्गदर्शन में 4 एमपी बालिका बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित सीएटीसी कैंप- XI आयोजित किया जा रहा हैं जिसमें आज दिनांक 07.09.2026 को एनसीसी भोपाल के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आशीष रिखिये ने कैंप का दौरा किया। पायलेटिंग एवं गार्ड ऑफ ऑनर से उनका कैंप में स्वागत किया गया। अपने कैंप विजिट के दौरान उन्होंने अनेक गतिविधियों का निरीक्षण किया। ग्रुप कमांडर ने कैंप के दौरान कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण एवं उत्त्कृष्ट प्रदर्शन की सरहाना की तथा उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उचित मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की। कैंप कमांडेंट कर्नल तनवीर कौर के कुशल नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई, जिसमें कैडेट्स के लिए बटालियन के पीआई स्टॉफ ने मैप रीडिंग विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। गणतंत्र दिवस शिविर 2027 के चयन प्रक्रिया की श्रृंखला में बेस्ट कैडेट, ड्रिल, गार्ड ऑफ ऑनर, फायरिंग के अभ्यास कराये गये। कैडेट्स ने अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए गणतंत्र दिवस शिविर 2027 की चयन प्रक्रिया में सामूहिक नृत्य, सामूहिक गायन, एकल नृत्य, एकल गायन, वाद्ययन्त्र आदि परफॉर्मन्स की। इस चयन प्रक्रिया में आर्मी, एयर एवं नेवल तीनों विंग के कैडेट्स ने भाग लिया। लंच के बाद कैडेट्स के लिए 4 एमपी बालिका बटालियन एनसीसी के पीआई स्टॉफ ने फील्ड सिग्नल एवं दूरी का अनुमान लगाना विषय पर जानकारी दी। कैडेट्स के लिए आज 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।







