अभाविप का चरणबद्ध आंदोलन की सार्थक परिणीति: प्रदेश के MBBS इंटर्न्स की स्टाइपेंड राशि ₹14,337 से बढ़कर ₹21,500 हुई

–
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने निर्णय का किया स्वागत, बताया इसे समस्त MBBS इंटर्न्स और छात्र शक्ति की ऐतिहासिक जीत
• शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने वाले दो पुलिस अधिकारियों को लाइन अटैच किए जाने की कार्रवाई का भी किया समर्थन
मध्य प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में कार्यरत MBBS इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विगत दो माह से चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन कि आज सार्थक परिणीति हुई । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी द्वारा इंटर्न्स के मासिक स्टाइपेंड को ₹14,337 से बढ़ाकर ₹21,500 करने की अधिकृत घोषणा की गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस घोषणा का हृदय से स्वागत करती है।
आज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते MBBS इंटर्न्स की स्टाइपेंड राशि बढ़ाए जाने को लेकर अभाविप द्वारा विगत दो माह के चरण आंदोलन चला रहा था । अभाविप प्रतिनिधि मंडल ने सर्वप्रथम 1 अगस्त को मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को ज्ञापन सौंपकर यह मांग सरकार के समक्ष रखी । तत्पश्चात् अभाविप के नेतृत्व में MBBS इंटर्न्स द्वारा 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के पास पॉलिटेक्निक चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया । अगले चरण के तौर पर अभाविप द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में इस मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । साथ ही साथ अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने छात्र हितों में त्वरित निर्णय हेतु मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला जी से भेंट की ।
निश्चित तौर पर आज की जीत यह अभाविप एवं मध्य प्रदेश के समस्त MBBS इंटर्न्स की जीत है ।
अभाविप के प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि अभाविप पहले दिन से छात्रों की मांगों को लेकर प्रतिबद्ध था । इन मांगों को लेकर अभाविप द्वारा चरणबद्ध आंदोलन यह विगत दो महीने से चलाया गया। आज मा. उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी से अभाविप के पदाधिकारियों एवं जेडीए और एमटीए के पदाधिकारियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर छात्रों की मांगों को पूर्ण करने का काम किया । साथ ही साथ अभाविप की मांग पर सरकार द्वारा दो दिन पूर्व शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज एवं वाटर कैनन का प्रयोग करने को लेकर प्रथम दृष्टया पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की गई । निश्चित तौर पर आज सरकार द्वारा की गई यह घोषणा अभाविप एवं MBBS इंटर्न्स की न्यायोचित मांगों की पूर्ति है ।
MeDeVision के प्रांत संयोजक श्री आयुष पाराशर ने कहा कि MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड में ₹14,337 से ₹21,500 की वृद्धि मध्य प्रदेश के अंदर विगत दो माह से चल रहे आंदोलन की सार्थक परिणीति है । साथ ही साथ पुलिस प्रशासन द्वारा की गई बर्बरता के ऊपर भी कहीं ना कहीं सरकार द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय है ।












