भारतीय शिक्षण मंडल का प्रांत कार्यकर्ता सम्मेलन कल
भोपाल। भारतीय शिक्षण मंडल मध्य भारत प्रांत एक दिवसीय प्रांत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कल सोमवार को आयोजित होगा। समाजसेवा न्यास में इस कार्यकर्ता सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री बी. आर. शंकरानन्द, अखिल भारतीय महामंत्री श्री भरत शरण सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इसके पश्चात विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख श्री अजय धाकरस, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ संजय पाठक, अखिल भारतीय महिला गतिविधि प्रमुख अरुंधति जी, संयुक्त महामंत्री श्री पंकज नाफड़े, क्षेत्र संयोजक श्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
भारतीय शिक्षण मंडल के मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष श्री हरिहर वसंत गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन में मध्य भारत प्रांत के प्रत्येक जिले से कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अवसर पर संगठन के न्यूज लेटर का विमोचन भी किया जाएगा।
प्रांत कार्यकारिणी की बैठक आज
संगठन की मध्य भारत प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक आज शाम होगी। बैठक में भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री बी. आर. शंकरानन्द कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं से संवाद एवं उनका मार्गदर्शन करेंगे।


