लोकायुक्त संभाग सागर के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही,आरोपी-1.दीपक सिंह परमार उम्र 38 वर्ष पद संभागीय लेखा अधिकारी
जल संसाधन विभाग पन्ना जिला सागर
आरोपी- 2 अरविंद कुमार पाठक उम्र 58वर्ष पद सहायक ग्रेड 2,रिश्वत राशि*-45000/- रुपये लेते ट्रेप

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग सागर के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही*-
*ट्रैप दिनांक* – 28/10/2026
आवेदक गौरव तोमर , मयूर नगर थाटीपुर ग्वालियर
आरोपी~ 1.दीपक सिंह परमार पिता श्री शिववरण सिंह उम्र 38 वर्ष पद संभागीय लेखा अधिकारी
जल संसाधन विभाग पन्ना जिला सागर
आरोपी- 2 अरविंद कुमार पाठक पिता स्वर्गीय श्री राम खिलावन उम्र 58वर्ष पद सहायक ग्रेड 2
*घटनास्थल* – कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग पन्ना जिला सागर
*रिश्वत राशि*-45000/- रुपये
*विवरण:- आवेदक गौरव तोमर जो लोक निर्माण विभाग भोपाल में पंजीकृत ठेकेदार है इनके द्वारा जल संसाधन विभाग पन्ना द्वारा जारी निविदा के माध्यम से मझगांव मध्यम परियोजना अंतर्गत ग्राम मझगांव मजरा बालूपुर में आर डी 1860 मी. सेडल बाध नंबर 1 पर कैनाल स्लूस का निर्माण कार्य करने का कार्य प्राक्कलन राशि 118.58 लाख रूपये से 36.88 प्रतिशत कम दर 74.84 लाख रूपये पर प्राप्त किया था।
आवेदक द्वारा निविदा प्राप्त करने के बाद कार्य को प्रारंभ कर दिया था किये गये कार्य का समय समय पर जल संसाधन विभाग पन्ना द्वारा तीन बार भुगतान किया गया है, किये गये शेष कार्य का अंतिम भुगतान लगभग 25 लाख रू प्राप्त होना शेष है। पूर्व में प्राप्त किये गये तीनों भुगतान की राशि लगभग 55 लाख रूपये में से दीपक सिंह परमार डी ए ओ द्वारा कुल भुगतान राशि में से 0.35 पैसे एवं अरविंद कुमार पाठक सहायक वर्ग 2 जल संसाधन विभाग पन्ना द्वारा कुल भुगतान राशि मे से 0.70 पैसे कुल 1 रूपये 05 पैसे के हिसाब से लगभग 60000/रु रिश्वत की मांग करने की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय सागर में पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष की थी| आवेदन पत्र का सत्यापन किया गया सत्यापन पश्चात 28/10/26 को दीपक सिंह परमार पद संभागीय लेखा अधिकारी को 15000 हज़ार रुपये एवं अरविंद कुमार पाठक पद सहायक ग्रेड 2 को 30000 हज़ार रुपये लेते हुए लोकायुक्त पुलिस सागर द्वारा पकड़ा गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम करवाई जारी है
*ट्रैपकर्ता* :- उप पुलिस अधीक्षक कमल सिंह उइके एवं निरीक्षक रोशनी जैन तथा लोकायुक्त पुलिस सागर स्टाफ
*नोट*- सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर 8435794333 पर फ़ोन कर सकते है ।





