लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्यवाही आरोपी- सुनील पटेल, पटवारी, हल का नंबर 54, टप्पा करही तहसील महेश्वर जिला खरगोन को रिश्वत राशि- 4,000/- ₹ लेते ट्रेप किया

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के नेतृत्व में लोकायुक्त इंदौर संभाग के द्वारा ट्रैप कार्यवाही
नाम आवेदक- श्री कपिल राठौर पिता कैलाश राठौर, निवासी ग्राम मोहनया टप्पा तहसील करही तहसील महेश्वर जिला खरगोन
नाम आरोपी- सुनील पटेल, पटवारी, हल का नंबर 54, टप्पा करही तहसील महेश्वर जिला खरगोन
रिश्वत राशि- 4,000/- ₹
घटनास्थल – कार्यालय टप्पा करही तहसील महेश्वर जिला खरगोन से लगभग 100 m दूर नेहरुमार्केट विपुल टायर के पास रोड किनारे करहि खरगोन
विवरण-
शिकायतकर्ता द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत की थी कि आवेदक कपिल राठौर पिता कैलाश राठौर द्वारा वाटर प्लांट खोलने के लिए अपने परिवार की कृषि भूमि को क्रय किया गया है जिसके बटांकन व नामान्तरण कार्य के एवज में 4,000/रुपये की मांग अनावेदक द्वारा की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त संभाग इंदौर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय के द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया। शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 28.10.2026 को आरोपी के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर ट्रैप का आयोजन किया गया, जिसमें आरोपी सुनील पटेल, पटवारी, टप्पा करही तहसील महेश्वर जिला खरगोन से लगभग 100 मीटर दूर नेहरुमार्केट विपुल टायर के पास रोड किनारे करहि खरगोन में आवेदक से रिश्वत राशि- 4000/-₹ प्राप्त करते रंगे हाथों ट्रैप किया गया है।
ट्रैप दल सदस्य- निरीक्षक प्रतिभा तोमर, आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक चंद्रमोहन बिष्ट, शैलेन्द्र सिंह बघेल, आशीष नायडू, रामेश्वर निगवाल,
विशेष नोट लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की इंदौर संभाग में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा रिश्वत की मांग करने पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय – पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर
पता – मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर -452007
दूरभाष 0731-2533160, 0731-2430100




