भारतीय शिक्षण मंडल की कार्यकारिणी हुई घोषित,प्रांत अध्यक्ष ने की 33 नामों की घोषणा

भोपाल। शिक्षा में भारतीयता को पुर्नस्थापित करने के लिये वैचारिक संगठन भारतीय शिक्षण मण्डल 60 के दशक से कार्य कर रहा है। शिक्षा में गुणवत्ता और भारतीयता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षण मण्डल शिक्षा नीति और नये सिलेबस बनाने में सात सूत्रों के आधार पर लगातार प्रयासरत है।

भारतीय शिक्षण मंडल की मंगलवार को भोपाल महानगर की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें अलग विद्याओं में कुल 33 नामों की घोषणा हुई। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालम में आयोजित बैठक में प्रांत अध्यक्ष प्रो. हरिहर बसंत गुप्ता ने श्री के. टी. चतुर्वेदी को भोपाल महानगर कार्यकारिणी में अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा।

प्रोफेसर मनोज सिंह और डॉ कंचन भाटिया को उपाध्यक्ष का पद मिला। आकाश भूषण को भोपाल महानगर का मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा सहमंत्री, व्यवस्था प्रमुख, सम्पर्क प्रमुख, प्रचार प्रमुख, मंडल प्रमुख, विश्वविद्यालय प्रमुख, महिला गतिविधि, प्रकाशन गतिविधि, अनुसंधान गतिविधि प्रमुख, उच्चशिक्षा गतिविधि, भारतीय ज्ञान परंपरा, युवा गतिविधि और शैक्षणिक गतिविधि प्रमुख के दायित्व की घोषणा की गई।

इस दौरान प्रांतमंत्री डॉ. मनीषा पांडे और उपाध्यक्ष प्रो. रमाकांत पाण्डेय के साथ भारतीय शिक्षण मंडल में तीन प्रान्त के संगठन मंत्री कौशल प्रताप सिंह और भोपाल महानगर के विस्तारक मयंक झा के अलावा कई पदाधिकारी मौजूद रहे।