मध्य प्रदेश
प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने दतिया की कोर कमेटी की बैठक ली। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

भोपाल में आयोजित दतिया प्रभार जिले की कोर कमेटी बैठक समापन
श्री कंषाना ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में जिले की वर्तमान स्थिति, विकास कार्यों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं संगठन के मुख्यपदाधिकारी उपस्थित रहे।



