जिला जनगणना अधिकारियों से चर्चा उपरांत कर्मचारियों के खाते में  सीधे ट्रांसफर हुई राशि Rs 10200


उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के सलाहकार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ अशफाक खान* ने जिला जनगणना के जिला स्तरीय उच्च अधिकारियों से दोपहर 12:30 बजे चर्चा की जिसके उपरांत शाम होते होते नगरीय क्षेत्र एवं जिले के अंतर्गत अधिकारी कर्मचारियों की अकाउंट में सीधे राशि Rs 10200 की प्रथम किस्त के रूप में जारी कर दी गई। संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सीधे तौर पर संगठन के संस्थापक *साजिद निसार अहमद* एवं सलाहकार मंडल की प्रदेश अध्यक्ष *ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित* से भी संपर्क में थे इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के कहने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉक्टर अशफाक अहमद खान* ने हस्तक्षेप किया और जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे दूरभाष पर चर्चा की जिसका परिणाम आपके सामने है। जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के खाते में सीधे राशि का आवंटन होने पर सभी अधिकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।  नगर पालिका निगम बुरहानपुर के अंतर्गत नगरी क्षेत्र में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारी को सीधे राशि प्राप्त होने पर अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ ने जिला जनगणना अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगरी क्षेत्र में जनगणना के कार्य को संभाल रहे आयुक्त नगर पालिका निगम बुरहानपुर माननीय *संदीप श्रीवास्तव जी* को अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया। और माननीय *संदीप श्रीवास्तव जी* से यह आग्रह किया गया कि आगामी दूसरे चरण का कार्य पूर्ण होने के उपरांत अति शीघ्र अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके खाते में शेष राशि का भी स्थानांतरण कर दिया जाए। आशा जताई गई कि दूसरे चरण का जो पारिश्रमिक होगा उसे भी समय सीमा में अति शीघ्र अधिकारी एवं कर्मचारियों को खाते में प्रेषित कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर कमिश्नर माननीय *संदीप श्रीवास्तव जी* नगर पालिका निगम बुरहानपुर को अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ अशफाक खान* जिला अध्यक्ष *मोहम्मद शाकिर* एवं जिला सचिव *मुजफ्फर अंसारी* तथा संगठन मंत्री *इसरार अहमद* एवं *सत्तार सर* आदि ने उपस्थित होकर शाल श्रीफल एवं पुष्प माला से स्वागत किया ।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button