मध्य प्रदेश
पुलिस मुख्यालय भोपाल का मुख्य प्रभार संभालेंगे,तरुण नायक (IPS 2009)

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अनुभवी अधिकारी तरुण नायक (IPS 2009) की भूमिका में बड़ा बदलाव किया है। अब वे पुलिस उपमहानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था/सुरक्षा), पुलिस मुख्यालय भोपाल का मुख्य प्रभार संभालेंगे। इसके साथ ही, वे DIG (ANO) का अतिरिक्त कार्यभार भी देखते रहेंगे। प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी यह आदेश सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



