देश

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कोटा से भोपाल-विदिशा होते हुए सागर नेशनल हाईवे के साथ सीआरएफ योजना के तहत प्रदेश को 50 सड़क परियोजनाओं के निर्माण के लिए दो हजार करोड़ रुपये मंजूर करने की घोषणा की

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कोटा से भोपाल-विदिशा होते हुए सागर नेशनल हाईवे के साथ सीआरएफ योजना के तहत प्रदेश को 50 सड़क परियोजनाओं के निर्माण के लिए दो हजार करोड़ रुपये मंजूर करने की घोषणा की। इसके अलावा भी उन्होंने विदिशा और नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के लिए कई अन्य सड़क परियोजनाओं की घोषणा की।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश आने वाले कुछ वर्षों में प्रगतिशील और समृद्ध राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा। इस राज्य में सड़कों के निर्माण के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी उनके विभाग के दो लाख करोड़ रुपये के कार्य किए जा रहे है और एक लाख करोड़ रुपये के कार्य मंजूर किए जा रहे है।

गडकरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उनका प्रयास है कि आने वाले समय में लोग रोजगार के लिए शहर नहीं वापस अपने गांव लौटे। उन्होंने कहा कि अब किसानों को सिर्फ अन्नदाता नहीं ईंधनदाता बनाना है। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र में प्रयास भी शुरू कर दिए है।

वे यहां पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 4400 करोड़ रुपये की आठ सड़कों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।


कोटा से भोपाल-विदिशा और सागर तक बनेगा नया एक्सप्रेस-वे, ग्वालियर – नागपुर हाईवे को मिलेगी मंजूर

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button