शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी, जिला – दुर्ग (छ. ग.) शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी, जिला दुर्ग में विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार के नवीन अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल तथा

शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी, जिला – दुर्ग (छ. ग.) शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी, जिला दुर्ग में विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार के नवीन अवसरों से अवगत कराने के उद्देश्य से महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल तथा Fledge Institute of Aviation & Hospitality के सहयोग से विमानन एवं आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में कैरियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक एवं कौशल आधारित शिक्षा के महत्व से परिचित कराना तथा उनके लिए उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
सेमिनार के दौरान Fledge Institute of Aviation & Hospitality के डायरेक्टर एवं मेंटर रीत शारदा शुक्ला द्वारा विमानन (Aviation), एयरलाइन सेवाओं, एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, होटल प्रबंधन तथा हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में विमानन एवं आतिथ्य सत्कार के क्षेत्र में प्रशिक्षित एवं कुशल युवाओं की मांग बढ़ रही है। इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं व्यवहार कुशलता का विशेष महत्व है।
संस्थान के प्रतिनिधियों ने अपने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ 100 से अधिक प्लेसमेंट अवसरों/संस्थानों के लिए प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने एवं साक्षात्कार की तैयारी के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। सेमिनार में उपस्थित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा वक्ता से विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया।
इस प्रकार यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ। इस आयोजन से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के महत्व को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. मीना चक्रबोर्ती द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रीमती कमर तलत के कुशल मार्गदर्शन में किया गया |





