ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी श्री मोहन यादव जी से निवेदन किया

मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, कर्मचारी कांग्रेस के महामंत्री, नेशनल मूवमेंट ऑफ़ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी श्री मोहन यादव जी से निवेदन किया है मध्य प्रदेश के 12,50 लाख कर्मचारियों को केंद्र के समान 58% महंगाई भत्ता दिया नव वर्ष के उपलक्ष में आदेश जारी किया जाए ताकि मध्य प्रदेश के 12: 50 लाख अपना जीवन यापन व्यवस्थित रूप से गुजार सके विदित हो की छत्तीसगढ़ सरकार ने हमारे पड़ोसी राज्य ने 58% महंगाई भत्ता कर्मचारियों को दे दिया है मध्य प्रदेश के भी कर्मचारियों को भी केंद्र के समान किया जाए , माननीय मुख्यमंत्री जी कर्मचारियों के हित में फैसला लिजिए, हमारे पड़ोसी राज्य
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महंगाई भत्ता (DA) केंद्र सरकार के समान बढ़ाने की घोषणा की है। अब 55% से बढ़ाकर महंगाई भत्ता 58% कर दिया गया है। इससे प्रदेश के करीब 12.50 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
साथ ही कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी। बढ़ती महंगाई के असर से कुछ राहत मिलेगी। संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशफाक खान, पदाधिकारी अनिल बाविस्कर ,बृजेश राठौर ,राजेश पाटील, राजकुमार मंडलोई, राजेश साल्वे, सतीश दामोदर सदानंद कापसे ,श्रीकांत गंगराड़े ,श्रीमती प्रमिला सगरे, कविता शाह ,कल्पना पवार सभी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि मुख्यमंत्रीजी डीए बढ़ोतरी की घोषणा की मांग लंबे समय से मांग कर रहे कर्मचारी महंगाई भत्ता लागू होने से कर्मचारी में खुशी की लहर दौड़ आएगी




