अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही*शिवपुरी में अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग, डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी और वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़,1 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जप्त,20 आरोपी गिरफ्तार


*मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही*
*शिवपुरी में अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग, डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी और वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़*
*1 करोड़ 7 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जप्त,20 आरोपी गिरफ्तार*
भोपाल, 21 फरवरी 2026। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर श्री ए.साईं मनोहर के निर्देशानुसार साइबर अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर “ऑपरेशन मैट्रिक्स (Mule Account Tracking, Removal & Investigation Exercise)” चलाया जा रहा है।  इसी क्रम में शिवपुरी पुलिस ने विगत एक सप्ताह मे सायबर अपराधियों के विरुद्ध 04 एफआईआर दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अपराध मे प्रयुक्त 29 मोबाइल, 07 चार पहिया वाहन, एक मोटर सायकल, 01 लाख 20 हजार रुपये नगद, 07 बैंकों की पास बुक, 16 एटीएम कार्ड, तथा  सिम कार्ड सहित लगभग 01 करोड़ 07 लाख  रूपये की संपत्ति जब्त की है।
  यह कार्यवाही पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अमित सांघी के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के पर्यवेक्षण में गठित 09 टीमों द्वारा की गई।

उक्त गिरोह महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील चैट करता था, उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लेता था तथा स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर दुष्कर्म एवं चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी देकर तथाकथित “डिजिटल गिरफ्तारी” का भय उत्पन्न कर केस सेटलमेंट के नाम पर अवैध वसूली करता था।  कार्रवाई के दौरान क्रेडिट कार्ड से अवैध निकासी, फर्जी लोन स्वीकृति एवं अन्य वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों का भी खुलासा हुआ है। गिरोह द्वारा HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY एवं COMET जैसी ऑनलाइन एप्लीकेशनों का उपयोग कर लोगों को जाल में फंसाया जाता था।

मध्यप्रदेश पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से वीडियो कॉल, अश्लील चैट या निजी जानकारी साझा न करें तथा यदि कोई स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर डिजिटल गिरफ्तारी या आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देता है तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें। प्रदेश में साइबर अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button