भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के देर रात तबादले कर प्रशासनिक फेरबदल हुआ

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने आज देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 20 अधिकारियों के तबादले कर प्रशासनिक फेरबदल किया। इस सूची में कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। वरिष्ठ IAS अधिकारी भास्कर लक्षकार को इंदौर संभाग का नया कमिश्नर बनाया गया है, जबकि मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को उद्योग एवं एमएसएमई विभाग की जिम्मेदारी सौंपते हुए Global Investors Summit (GIS) 2027 की तैयारियों की कमान भी दी गई है।वही
जनवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को राज्य सरकार का सबसे बड़ा निवेश आयोजन माना जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री का नीरज मंडलोई पर भरोसा प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नीरज मंडलोई को उद्योग और MSME विभाग की जिम्मेदारी
तबादला आदेश के तहत मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई को उद्योग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। अब वे जनवरी 2027 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का नेतृत्व करेंगे। सरकार को उम्मीद है कि उनके अनुभव से निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
भास्कर लक्षकार बने इंदौर संभाग के नए कमिश्नर
राज्य सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी भास्कर लक्षकार को इंदौर संभाग का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। इंदौर प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक और औद्योगिक संभाग माना जाता है, इसलिए इस नियुक्ति को भी अहम माना जा रहा है।
सुदाम खाडे को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव पदस्थ किया गया। जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी निभा चुके श्री खाडे पर विश्वास जताया। *कुमार पुरुषोत्तम* को कृषि वर्ष में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली। मंडी बोर्ड के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव पदस्थ।समय और कैलेंडर
विश्वस्त अधिकारी संदीप यादव को सौंपा जल संसाधन विभाग। अति महत्वपूर्ण केन बेतवा और पार्वती कालीसिंध योजना की ज़िम्मेदारी । Dr ईं. रमेश कुमार को NVDA की कमान सौंपी राजस्व के साथ-साथ ।






