भोपाल में 28 दिसंबर से लेकर 4 जनवरी तक वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन बहाली के लिए क्रमिक आंदोलन

*नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि मध्यप्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी की मीटिंग दिनांक 14/12/2025 में भोपाल में क्रमिक आन्दोलन करने का निर्णय परमानंद डेहरिया राष्ट्रीय सचिव प्रांताध्यक्ष के नेतृत्व में करने का निर्णय लिया गया।
ज्ञात हो कि प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि गणना ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदी “वरिष्ठता” एवं पुरानी पेंशन बहाली की बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर भोपाल में दिसम्बर 2025 के अंतिम सप्ताह से जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह शीत कालीन अवकाश में क्रमिक आन्दोलन किया जायें।
04 जनवरी 2026 रविवार को श्री विजय कुमार बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य व राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं मध्यप्रदेश के समस्त प्रांताध्यक्षों की विशिष्ट गरिमा उपस्थित मे
समापन किया जायेंगा।
वरिष्ठता सह-पुरानी पेंशन बहाली के लिए समस्त संगठनों के पदाधिकारियों को एक मंचन में लाने का प्रयास समिति के अध्यक्ष संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित द्वारा किया गया जिसमें प्रांत अध्यक्ष राकेश दुबे, नवनीत चतुर्वेदी, भरत पटेल, मनोहर दुबे राकेश नायक, राजीक कुरैशी आदि से वरिष्ठता संबंध में चर्चा की गई समर्थन सहमति मांगी गई सभी ने वरिष्ठता हेतु सहमति प्रदान की समर्थन करने का भरोसादिलाया प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डेहरिया द्वारा संगठनों से संवाद करने के लिए श्री संतोष सिंह दीक्षित प्रांतीय संयोजक के नेतृत्व में शेख़ मोहम्मद हनीफ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री एम. आर फारुख एवं श्री मुकेश बघेल प्रांतीय महासचिव चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
सुश्री सुषमा खेमसरा प्रांतीय संयोजक महिला प्रकोष्ठ एवं श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती शैलजा बैरागी समस्त मातृशक्ति से क्रमिक आन्दोलन में जोड़ने का प्रयास करेंगी।
समस्त प्रांतीय,संभाग,जिला तहसील,ब्लॉक अध्यक्षों को क्रमिक आन्दोलन का प्रभारी बनाया गया है।
नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम मध्यप्रदेश कुछ प्रांतीय कार्यकारिणी ने सभी विभागों के नेशनल पेंशन स्कीम धारी समस्त कर्मचारी से अपील है कि क्रमिक आन्दोलन को सफल बनाने के लिए सहयोग,समर्थन, सहभागिता सुनिश्चित कीजिए।




