
छत्तीसगढ़ में प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की कमी नहीं है बस उन्हें तलाशने और तराशने की जरूरत है ।
यह काम अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल द्वय कालवा राजेश्वर राव एवं उनकी पत्नी कालवा राधा राव ने किया । इन दोनों के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं वनांचल के कई खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया और पदक भी जीते है। इन्हीं क्षेत्रों के इनके द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाडी शासकीय नौकरियों में भी है।
उन्होंने शासकीय रेवाडिह वार्ड में बास्केटबाॅल कोर्ट बनवाकर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्रायमरी स्कूल रेवाडिह के बालक बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देना शुरू किया । साथ ही साथ वार्ड व आसपास के वार्डो के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को खोजकर उन्हें तराशने का कार्य प्रारंभ किया उसी का नतीजा है कि आज इन मैदानों और यहां प्रेक्टीस करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होने लगी।
उसी का नतीजा था कि ट्रायबल वार्ड रेवाडिह की प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाडी अदिति कोडापे ने राष्ट्रीय शालेय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भाग लेकर एक और स्वर्ण पदक जीता ।
इसके अतिरिक्त अदिति कोडापे ने सिंगापुर में आयोजित एन बी ए राइजिंग स्टार इंविटेशनल इंटरनेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भाग लिया । अदिति ने अलग अलग वर्षो में आयोजित तीन सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में भाग लेकर दो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं एकमें रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने सब जुनियर स्कूल नेशनल में कांस्य पदक ,जुनियर स्कूल नेशनल में कांस्य पदक ,जुनियर स्कूल नेशनल में स्वर्ण पदक , तीन सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता इंदौर ,महेन्द्रगढ़ में भाग लेकर दो में स्वर्ण पदक और वाराणसी में सहभागिता । इसके अतिरिक्त लुधियाना में आयोजित जुनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता तथा अंबिकापुर एवं राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है । उनकी इसी प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए पहले युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव ने अदिति कोडापे को अपने स्कूल में नि:शुल्क एडमिशन दिया बाद में उसे दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव ने अपने एडमिशन दिया । अदिति अपनी और अपनी बहनों की उपलब्धियों का संपूर्ण श्रैय अंतर्राष्ट्रीय कोच कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव को देती है साथ ही वो शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवाडिह की अध्यापिका श्रीमती संजू मिश्रा को एवं स्कूल के प्रधान पाठक अनुपराम कंवर को धन्यवाद देते हैं कि उन दोनों के प्रोत्साहित करने के कारण ही सभी बहनों को यह उपलब्धियाँ प्राप्त हो रही है । वे दोनों स्कूल एवं वार्ड की समस्त बालक बालिकाओं को भी खेलने के लिए प्रोत्साहित करते रहती है ।



छ: बहने है उनमें चार अभी बास्केटबॉल खेलती है।
अदिति के अतिरिक्त अन्य दो बहने अंजली कोडापे और पावनी कोडापे ने भी नेशनल लेवल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है ।
अदिति कोडापे की इन उपलब्धियों के लिए उन्हें तथा उनके अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों कालवा राजेश्वर राव एवं कालवा राधा राव को बधाईयाँ ।



