वरिष्ठता प्राप्ति के लिए सामूहिक संघर्ष

मध्य प्रदेश मंडी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक तथा कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि आज मध्य प्रदेश में वरिष्ठता का मुद्दा सबसे ज्यादा प्राथमिकता के आधार पर हाईलाइट हो रहा है जिसके कारण प्रदेश के सवा तीन लाख शिक्षक/ शिक्षिकाओं के अलावा शासन के अन्य विभागों में भी 18,18, 20 साल की सेवा अवधि गायब है जिसके लिए सामूहिक संघर्ष किया जा रहा है इसी कड़ी में आज बुरहानपुर में संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में वरिष्ठता की प्रमुख मांग के लिए बैठक बुलाई गई जिसमें संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ अशफाक खान,शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय राठौड़, शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौकसे, नेशनल मूवमेंट के अनिल बाविस्कर,अनिल सातव, मंडी कर्मचारी महासंघ के संतोष दलाल, सदानंद कापसे, दिनेश सोनी ने शामिल होकर समर्थन दिया और कहा कि जब तक वरिष्ठता नहीं मिलती तब तक आंदोलन जारी रहेगा वरिष्ठता के लिए प्रदेश के 10 से 12 प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर दुबे, परमान डेहरिया, डी के सिंगोर, नवनीत चतुर्वेदी, कृष्ण पाल सिंह यादव, राजीव कुरैशी,भरत भार्गव, जी जी पीपल, संतोष सिंह दीक्षित आदि प्रांत अध्यक्षों ने इसका मुद्दा उठाया है जिम्मेदारी उठाई है प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व देते हुए प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को वरिष्ठता हेतु 28 दिसंबर से लेकर 4 दिसंबर तक भोपाल में मुख्यमंत्री जी, शिक्षा मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य सरकार समर्थक अनुसांगिक संगठनों से बातचीत की जाएगी और वरिष्ठता तो को प्राप्त करने के लिए निवेदन किया जाएगा वर्ष 2026 नए वर्ष में सभी को वरिष्ठता मिले इस हेतु लगातार सक्रिय रहकर कार्य किया जाएगा। वरिष्ठता हेतु शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ क्षत्रवीर सिंह राठौर साहब की सहमति और समर्थन मिला है ।



