देश

शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी में “दीक्षारंभ कार्यक्रम–2026” का आयोजन

शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेशित विद्यार्थियों के  लिए  दीक्षारंभ कार्यक्रम–2026” का आयोजन 03 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:30 बजे महाविद्यालय सभागार में किया गया । दीक्षारम्भ कार्यक्रम  महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष  श्री जितेन्द्र साहू, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रीमती क़मर तलत थीं  साथ ही सांसद प्रतिनिधि श्री ज्ञान यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित थे , साथ ही  श्री इन्द्रविजय   ताम्रकार  जनभागीदारी समिति सदस्य , श्री कामदेव साहू जनभागीदारी सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि  भी कार्यक्रम में उपस्थित थे  |   कार्यक्रम का शुभारम्भ  सरस्वती वंदना, राष्ट्रगीत   एवं छत्तीसगढ़  राज्य गीत से किया गया | तत्पश्चात  अतिथियों  का स्वागत उन्हें  पुष्पगुच्छ  प्रदान किया गया I साथ ही समारोह में उपस्थित समस्त जन प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों और विद्यार्थियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर किया गया I
दीक्षारंभ कार्यक्रम में
कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया  एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 का संक्षिप्त परिचय विद्यार्थियों को प्रदान किया गया । इसके माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति की प्रमुख विशेषताओं, शैक्षणिक व्यवस्था एवं महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न  एवं महाविद्यालय से सम्बंधित सभी जन  सुविधाओं की जानकारी दी गयी ।
ततपश्चात मुख्य अतिथि माननीय  श्री जितेन्द्र यादव  द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया  एवं विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किया गया जिसमे उन्होंने बतलाया की जीवन में लक्ष्य और अनुशासन के महत्व तो बतलाया और कॉमन वेल्थ गेम्स में भारोत्तोलन   की  रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का उदहारण देते हुए बतलाया कि अभी उनको डी एस पी के पद  प्रदान की गयी है और सभी विद्यार्थियों को इनसे प्रेरित किया है । तदोपरांत  महाविद्यालय के विभिन्न संकायों—विज्ञान, कला एवं वाणिज्य—की शैक्षणिक एवं पाठ्यक्रम संबंधी व्यवस्था का संक्षिप्त परिचय विद्यार्थियों को दिया गया ।
कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापकों द्वारा स्वयं एवं अपने विषय का परिचय दिया गया  तथा तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा अपने महाविद्यालयीन अनुभव नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ साझा किए गया । नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक क्विज का भी आयोजन किया गया । पूरे कार्यक्रम का मंच सञ्चालन डॉ. मीना चक्रवर्ती ने किया |

कार्यक्रम के अंत में  उपस्थित अतिथियों, प्राचार्य, जनभागीदारी समिति के सदस्यों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री भगवत कुर्रे ने  किया गया । तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के  डॉ. अमरनाथ शर्मा , डॉ. हंसराज ठाकुर , श्री सुरेन्द्र मेहर, डॉ.संगीता शर्मा, श्रीमती कविता ठाकुर, डॉ समीर जायसवाल, श्री मोहित कुमार  अतिथि प्राध्यापक डॉ. भारती साहू, डॉ नुसरत जहाँ , डॉ. आशुतोष साहू, श्री सुनील देवांगन, श्री अनुराग पटेल, सुश्री डिंकल  एवं  कार्यालय से  श्री सोमेश चन्द्र वर्मा , श्रीमती सोनम देवांगन, श्रीमती योगिता दीवान , श्रीमति प्रज्ञा देवांगन, सुश्री अंजली  एवं  श्री योगेश ठाकुर उपस्थिति थे |

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button