मध्य प्रदेश

शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे एमबीबीएस इंटर्न्स पर लाठीचार्ज एवं वाटर कैनन का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण ABVP



भोपाल शासकीय गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (GMC), भोपाल के एमबीबीएस इंटर्न्स द्वारा अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास की ओर निकाले गए शांतिपूर्ण मार्च के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं वाटर कैनन का प्रयोग किए जाने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। इस कार्रवाई में कई छात्र घायल हुए हैं तथा कुछ छात्रों के गंभीर रूप से चोटिल एवं फ्रैक्चर होने की भी जानकारी सामने आई है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इस प्रकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक छात्र का अधिकार है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे मेडिकल इंटर्न्स, जो स्वयं स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, उनके साथ बल प्रयोग किया जाना संवेदनशीलता एवं संवाद की भावना के विपरीत है।

इंटर्स की मांगों को लेकर ABVP पहले भी रही है सक्रिया एमबीबीएस इंटर्न्स की समस्याओं एवं उनकी मांगों को लेकर ABVP पहले भी लगातार उनके साथ खड़ी रही है। इंटन्स की मांगों के समर्थन में ABVP द्वारा शांतिपूर्ण मानव श्रृंखला (Human Chain) का आयोजन किया गया तथा हस्ताक्षर अभियान (Signature Campaign) के माध्यम से उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

ABVP ने सदैव यह प्रयास किया है कि मेडिकल विद्यार्थियों एवं इंटर्न्स की समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से संवाद के द्वारा हो। आज भी ABVP एमबीबीएस इंटर्स के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए आवाज उठाती रहेगी।

ABVP का स्पष्ट मत है कि इंटर्न्स की समस्याओं का समाधान लाठी और वाटर कैनन से नहीं, बल्कि संवाद और संवेदनशीलता से होना चाहिए। शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे डॉक्टरों एवं मेडिकल इंटर्न्स पर लाठीचार्ज होना व्यवस्था की संवेदनशीलता और संवाद तंत्र की विफलता को दर्शाता है।

ABVP प्रशासन से मांग करती है कि घायल हुए सभी मेडिकल इंटर्न्स को तत्काल उचित एवं निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाए। एमबीबीएस इंटर्न्स की जायज मांगों पर शासन तत्काल संवाद स्थापित करे। भविष्य में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलनों के दौरान बल प्रयोग के स्थान पर संवाद एवं संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी जाए।

ABVP स्पष्ट करती है कि वह मेडिकल इंटर्स के लोकतांत्रिक अधिकारों एवं उनकी जायज मांगों के समर्थन में उनके साथ खड़ी है।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button