नवागत कलेक्टर माननीय विवेक कुमार जी जिला बुरहानपुर का स्वागत

बड़े हर्ष का विषय है कि हमारे बुरहानपुर जिले में नव नियुक्त कलेक्टर माननीय विवेक कुमार जी का अत्यंत हर्षोल्लास के साथ स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉक्टर अशफाक खान* एवं प्रदेश सलाहकार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष *संतोष सिंह दीक्षित*,जिला अध्यक्ष *मोहम्मद शाकिर* तथा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों एवं संयुक्त मोर्चे के अन्य संगठन के जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस से *धर्मेन्द्र चौकसे*, शासकीय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष *राजेश साल्वे*, NMOPS से *अनिल बाविसकर*, *विजेश ठाकुर*, कर्मचारी संघ से *अरविंद ठाकुर* एवं अन्य पदाधिकारी ने गुलदस्ता,शॉल, फूलमाला आदि से भव्य स्वागत किया।
साथ ही साथ माननीय कलेक्टर श्री *विवेक कुमार* जी से जिला बुरहानपुर से यह भी निवेदन किया कि बुरहानपुर जिले में उर्दू माध्यम की जो कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक संचालित शालाएं हैं वहां पर आधा सत्र पूर्ण होने के उपरांत भी विद्यार्थियों को पुस्तकों का निशुल्क वितरण नहीं किया गया एवं इस कारण से विद्यार्थी की तिमाही परीक्षा का परीक्षा परिणाम भी काफी प्रभावित हुआ एवं आगे 18 नवंबर से 6 माही परीक्षा भी आरंभ होने जा रही है वह परीक्षा परिणाम भी प्रभावित हो सकता है अतः माननीय कलेक्टर महोदय से विनम्र अनुरोध किया जाता है कि आप हस्तक्षेप करें और विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण करवाने में सहायता प्रदान करें।




