मध्य प्रदेश

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित


भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर डी.डी. बेड़िया, पूर्व कुलगुरु प्रोफेसर विवेक शर्मा, कुलसचिव डॉ. एस.बी. सिंह एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण तथा प्रॉक्टर प्रोफेसर पवन मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर डी.डी. बेदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश स्थापना दिवस केवल एक राज्य के गठन का स्मरण करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और विकास की सामूहिक आकांक्षाओं को पुनः स्मरण करने का पर्व है। मध्य प्रदेश प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक धरोहरों, लोककलाओं, आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक समरसता की दृष्टि से विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास में शिक्षा एवं युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। विश्वविद्यालयों का दायित्व केवल ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि ऐसे जागरूक, जिम्मेदार एवं संस्कारवान नागरिकों का निर्माण करना भी है, जो प्रदेश और राष्ट्र के विकास में अपना सार्थक योगदान दे सकें। उन्होंने सभी से प्रदेश की उन्नति एवं गौरव को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
पूर्व कुलगुरु प्रोफेसर विवेक शर्मा ने भी मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक गौरव एवं शैक्षणिक विकास की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रगति में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं नवाचार के माध्यम से प्रदेश के विकास में सहभागी बनना चाहिए।
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन एवं अध्यक्षीय उद्बोधन अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं प्रॉक्टर प्रोफेसर पवन मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मध्य प्रदेश स्थापना दिवस को प्रदेश की अस्मिता, गौरव एवं सामूहिक संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की पहचान उसकी विविधतापूर्ण संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और सामाजिक समरसता में निहित है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रदेश के विकास, सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्रोफेसर विपिन व्यास द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह का समापन मध्य प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं के प्रति सम्मान एवं प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button