अपराधमध्य प्रदेश

बिना अनुज्ञा के मूंगफली,धान,गेहूं से भरे ट्रैकों को पकड़ा, प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम के आदेश के बाद ट्रक को राजसात कराया

बिना अनुज्ञा के मूंगफली,धान,गेहूं से भरे ट्रकों को पकड़ा,

प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम के आदेश के बाद ट्रक को राजसात कराया.

क्या है पूरा मामला मैं आपको बताता हूं

मंडी शुल्क जमा ना करना पड़े, जिसके लिए अवैध परिवहन किया जा रहा था

अनुमानित राशि

15  से 20 लाख रुपए की मूंगफली

8 लाख रुपए की धान और

₹9 लाख का गेहूं

अवैध परिवहन किया जा रहा था

वही हम आपको बता दें कि कोलारस और शिवपुरी मंडी की उड़न दस्ता टीम के द्वारा गेहूं, धान, और मूंगफली के ट्रक पकड़े गए हैं

यह ट्रक बिना अनुज्ञा के अवैध परिवहन कर रहे थे

कोलारस में मूंगफली का ट्रक जप्त किया है उड़न दस्ता टीम ने जिसमें 600 नाग लगभग 300 क्विंटल मूंगफली के दाने थे जो की सीपरी से आ रहा था और पड़ौडा के पास उड़ान दस्ता टीम ने इसको पकडा .

वही सुभाष पुरा शिवपुरी के पास उड़ान दस्ता टीम ने 40 से 50 किलोमीटर दूर धान और गेहूं के दो ट्रक जप्त किया

जो बिना अनुज्ञा के परिवहन किया जा रहें थे

अगर अनुज्ञा राशि जमा कर कर जाते,

तो इनको 20 से 25 हजार रुपए के आसपास टैक्स जमा करना पड़ता.

परंतु इनके द्वारा टैक्स नहीं जमा किया गया और अवैध परिवहन किया गया.

हमारे सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि इस मामले को लेकर कई लोगों के द्वारा कोशिश की जा रही थी कि ट्रैकों को छुड़वा दिया जाए.

परंतु हम आपके यहां पर बता दें

कि प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम के संज्ञान में जब इन ट्रैकों के अवैध परिवहन और बिना अनुज्ञा की बात पता चली

तो उनके द्वारा तत्काल निर्देश दिए गए की इन्हें तुरंत राज-सात किया जाए.

इसके बाद राज सात की कार्रवाई की गई,कहीं ना कहीं प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम के साफ-साफ निर्देश है

कि मंडियो में बिना अनुज्ञा परिवहन ना किया जाए और उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए.

कोलारस मंडी मे बिना अनुज्ञा मूंगफली दाने का ट्रक को राजसात कराया प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button