CHW हेल्पलाइन पर आए 6 माह में 3126 बुजुर्गों के कॉल

भोपाल। चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर समिति ने 6 माह पहले बुजुर्गों की मदद के उद्देश्य से एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया था जिस पर 3126 बुजुर्गों ने फोन कर वॉलिंटियर्स की मदद ली। हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने वाले 60 फ़ीसदी बुजुर्गों ने केयरटेकर के रूप में बेटी की मंशा जाहिर की वही तीस फीसदी ने बेटा जबकि 10 प्रतिशत कॉलर ने कहा कि उन्हें केयर टेकर के मेल या फीमेल होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
हेल्पलाइन नंबर पर 1337 मेल कॉलर के फोन आए इनमें से 923 बुजुर्ग परिवार के साथ अपना जीवन यापन कर रहे हैं जबकि 414 अकेले ही घर पर रह रहे हैं। वहीं 1789 फीमेल कॉलर में 553 परिवार से दूर जबकि 1236 परिजनों के साथ रह रही हैं।
*संस्था देगी ट्रेंड केयरगिवर्स और नर्सिंग सपोर्ट*
चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर समिति द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगने वाले बुजुर्गों को निशुल्क वॉलिंटियर्स दिए जा रहे हैं। संस्था अब भोपाल में ट्रेंड और पुलिस वेरीफाइड केरगिवर्स के साथ जरूरत पड़ने पर नर्सिंग स्टाफ भी फ्री उपलब्ध करवाएगी। वालंटियर, केरगिवर या नर्सिंग स्टाफ के लिए बुजुर्ग को 9302766670 नंबर पर अपना नाम पता और आयु के साथ चाही गई सेवा व्हाट्सएप करनी होगी।
“पिछले कुछ समय से केयरटेकर द्वारा बुजुर्गों के खिलाफ बढ़ती घटनाएं और केयरगिवर की फीस के विकल्प के तौर पर संस्था ने यह सेवा शुरू की है। इसके तहत बुजुर्गों को जरूरत के मुताबिक केयरगिवर और नर्सिंग स्टाफ पूरी तरह से फ्री सेवा देंगे।”
60 फ़ीसदी को चाहिए फीमेल केयरटेकर*
*संस्था देगी फ्री केयरगिवर्स और नर्सिंग स्टाफ*
मोहन सोनी, उपाध्यक्ष, चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर समिति, भोपाल
7869536279




