जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही 1-श्वेता अहिरवार RTO आरक्षक जबलपुर
2. मोहित साहू पिता नर्मदा साहू,(प्राईवेट व्यक्ति को 4500 रु की राशि लेते ट्रैप किया

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-
आवेदक – 1.प्रशान्त दत्तात्रेय जाधव जीवनसागर सी एच एस डी 7,प्लॉट no 26,सेक्टर 11 खारघर नवी मुंबई(वाहन मालिक)
2. जय सिंह यादव ग्राम मनवारा जिला छतरपुर मध्यप्रदेश (वाहन चालक)
आरोपी- 1. श्वेता अहिरवार RTO आरक्षक जबलपुर
2. मोहित साहू पिता नर्मदा साहू,(प्राईवेट व्यक्ति )
घटना दिनांक–25/03/2026
ट्रैप राशि -4500 रु ( चार हजार पांच सौ रु)
घटनास्थल- जबलपुर नागपुर हाईवे बरगी
विवरण – आवेदक उपरोक्त की 10 गाड़िया बरगी जबलपुर होते हुए सामान को उत्तरप्रदेश या अन्य राज्यों में जाती है आज दिनांक25/03/2026 को गाड़ीनं.DD 01P09764 नागपुर जबलपुर हाईवे से निकल रही थी तब बरगी के पास आरटीओ के कर्मचारी आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथी मोहित साहू ने गाड़ी निकलवाने के लिए उपरोक्त वाहन के मालिक से 4500 रुपए की मांग की है शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक 25/ 3 /2026 को आरक्षक श्वेता अहिरवार और उसके साथी मोहित साहू को वाहन चालक से 4500 रुपए रिश्वत लेते हुए नागपुर जबलपुर हाईवे बरगी के पास से रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपीयों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य- ट्रेप कर्ता निरीक्षक श्री राहुल गजभिए,निरीक्षक सुश्री शशि मर्सकोले , निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक श्री जीतेंद्र यादवएवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।



