पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन और उप पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह में कॉलेजों में सेमिनार का आयोजन किया गया। पहला सेमिनार एक्सीलेंस कॉलेज भोपाल में आयोजित

पुलिस महानिदेशक श्री योगेश देशमुख के निर्देशन और उप पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह में कॉलेजों में सेमिनार का आयोजन किया गया। पहला सेमिनार एक्सीलेंस कॉलेज भोपाल में आयोजित किया गया, जिसमें एक्सीलेंस कॉलेज के डायरेक्टर श्री प्रगेश अग्रवाल की उपस्थिति में,



लोकायुक्त टीम पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल श्री दुर्गेश राठौर, उप पुलिस अधीक्षक बी एम द्विवेदी, आशीष भट्टचार्य, और इंस्पेक्टर रजनी तिवारी उपस्थित रहे। दूसरा सेमिनार महारानी लक्ष्मी बाई बालिका कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य अजय अग्रवाल की उपस्थिति में लोकायुक्त भोपाल के अधिकारियों की टीम ने पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की। इन सेमिनारों का उद्देश्य भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर वक्ताओं ने भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलुओं पर और इसके निवारण के विषय पर चर्चा किया। लोकायुक्त भोपाल के अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या है जिसका समाधान करने के लिए हमें सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में अपना योगदान दें और इसके लिए आवश्यक सूचना प्रदान करे, लोकायुक्त संगठन का सहयोग करें। एक्सीलेंस कॉलेज के डायरेक्टर श्री प्रगेश अग्रवाल ने कहा कि यह सेमिनार छात्रों और शिक्षकों के लिए बहुत ही उपयोगी है । महारानी लक्ष्मी बाई बालिका कॉलेज के प्राचार्य अजय अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने में मदद मिलेगी।



