मध्य प्रदेश
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह होंगे, वही कलेक्टर आशीष सिंह इंदौर की कमान संभालेगे

एक बार फिर IAS -IPS के ट्रांसफर,भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह होंगे, वही कलेक्टर आशीष सिंह इंदौर की कमान संभालेगे
मध्य प्रदेश की नई सरकार अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन कर रही है, cm डॉ मोहन यादव के निर्देश पर शासन तबादला आदेश जारी कर रहा है, इस क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग ने आज एक तबादला आदेश जारी किया जिसमें भारतीय प्रशानिक सेवा के 7 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, इसके साथ ही गृह विभाग ने भी 2 IPS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं।


